Infinix GT 30 Pro 5G Sale आज से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था और इसकी सेल डेट 12 जून निर्धारित की गई थी। Infinix GT 30 Pro 5G के 8GB RAM + 256 GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का प्राइस 24,999 रुपये रखा गया है। इसका एक 12GB + 256GB वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 26,999 रुपये है। Infinix GT 30 Pro 5G की सेल Flipkart पर चल रही है और शुरुआती ऑफर्स के तहत ग्राहकों को दोनों वेरिएंट में 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
from RSS Feeds : RSS NEWS Feed - Gadgets360 Hindi https://ift.tt/8QU2vRB
via IFTTT
0 Comments